फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 20 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राज्य सरकार की ओर से संचालित आशीर्वाद योजना सीखो और कमाओ कार्यक्रम के तहत चंपावत और टनकपुर में आयोजित किए गए रोजगार भर्ती मेले में 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रुद्रपुर में सिडकुल उद्योग के तहत संचालित हो रही अशोका लीलैंड कंपनी में चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार के साथ चार वर्षीय आटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का डिप्लोमा दिया जाएगा।
विज्ञापन


टनकपुर में आयोजित रोजगार मेले में 13 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि मंगलवार को चंपावत में लगे रोजगार मेेले में 29 अभ्यर्थी भर्ती में शामिल हुए। लिखित परीक्षा, साक्षात्कार के बाद 10-10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह आठ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इस मौके पर खजान पाठक और कंपनी के प्लेसमेंट अधिकारी रजनीश जायसवाल के अलावा सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें