फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी 2000 को जन्मे बच्चों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को एक जनवरी 2018 को 18 साल की उम्र पूरी कर रहे युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने को कहा है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक में आयोग के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2000 को जन्मे ऐसे 100 बच्चों का चिन्हीकरण कर उनका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करने के साथ उनकी सूची विकासखंडवार 12 जनवरी तक निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। ताकि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उनको मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया जा सके। ऐसे मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें