फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशदायी पेंशन योजना को खत्म करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में अंशदायी पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बैठक में मिनिस्टीरियल संवर्ग में नियुक्ति के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करने, एसोसिएशन के लिए संघ भवन उपलब्ध कराए जाने, पदोन्नति में शिथिलीकरण व्यवस्था को यथावत रखे जाने, खाली पदों को शत प्रतिशत पदोन्नतियों से भरने, कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता में महामंत्री जीवन चंद्र ओली ने संचालन किया। बैठक में हेम उप्रेती, सुदर्शन गहतोड़ी, एलएम चतुर्वेदी, आरएन पंत, नागेंद्र जोशी, रवींद्र पांडेय, राजेंद्र भट्ट, मोहन गिरि, रमेश बोहरा, कैलाश नाथ महंत, चंद्रशेखर भट्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, कृष्ण उनियाल, रमेश पंत, प्रकाश तड़ागी, भूपेंद्र देव, गिरीश राय, देवेंद्र पांडेय, नरेंद्र जोशी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें