फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर की कर्मचारी कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर में शनिवार रात खाने बनाते वक्त अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले कि अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती एक युवक ने सूझबूझ से सिलेंडर पर गीला कंबल डालकर आग बुझा दी।
विज्ञापन


कर्मचारी कॉलोनी निवासी दिनेश राम की पत्नी पुष्पा रात करीब साढ़े आठ बजे रसोई में खाना बना रही थी कि अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही पुष्पा शोर मचाते हुए बच्चों को साथ लेकर घर की छत पर चढ़ गई। पता चलने पर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई, लेकिन अग्निशमन दल मौके पर पहुंचता इससे पहले ही लल्ला नामक युवक ने गीला कंबल डालकर आग बुझा दी। बाद में एफएसओ दलीप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एफएसओ ने वहां मौजूद लोगों को सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निटपने के तरीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें