फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय और भानुप्रताप राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के दो छात्रों का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्र संजय जोशी और भानु प्रताप तड़ागी का चयन उत्तराखंड की ओर से राष्ट्रीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आचार्य चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि नौवीं कक्षा के संजय जोशी का चयन सब जूनियर वर्ग में हुआ है जो 10 नवंबर से 14 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


जबकि नौवीं कक्षा के छात्र भानु प्रताप का चयन जूनियर वर्ग में राज्य की टीम में हुआ है, जो 27 नवंबर से दो दिसंबर तक हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि को स्कूल प्रबंधक अमरनाथ वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. मदन सिंह पाल सहित आचार्य गंगा सिंह बिष्ट, भुवन पुनेठा, श्याम सिंह, लोकेश खर्कवाल, हेमा, प्रियंका आदि ने सराहनीय बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें