फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रित महिलाओं के साथ अभद्रता की हो जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति की बैठक में कैंटीन प्रशासन पर पूर्व सैनिकों और आश्रित महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकाें ने सैनिक छावनी प्रशासन से कैंटीन मैनेजर को हटाने की मांग उठाई गई।

समिति के अध्यक्ष से.नि. कै. भानी चंद की अध्यक्षता और पुष्कर कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में कैंटीन प्रशासन पर पूर्व सैनिकों और आश्रित महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। बताया गया कि सामान लेने कैंटीन पहुंचने वाले पूर्व सैनिकों और आश्रित महिलाओं को टोकन देने बजाए कैंटीन प्रशासन द्वारा उनके हाथों में टोकन नंबर लिखे जा रहे हैं। शिकायत करने पर स्टेशन कमांडर कर्नल कुलदीप कुमार की ओर से कैंटीन प्रशासन को फटकार लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने सैनिक छावनी प्रशासन को ज्ञापन भेजकर कैंटीन मैनेजर को तत्काल हटाने की मांग उठाई गई। कहा गया कि कार्रवाई न होने पर इस मामले की शिकायत सेना मुख्यालय से की जाएगी। बैठक में से.नि. कै. पीएन जोशी, से.नि. कै. हरीश कापड़ी, में से.नि. कै. मोहन चंद से.नि. कै. शेर सिंह खोलिया, से.नि. सु. बुद्धि बल्लभ पांडेय, मानी चंद, एनडी सुतेड़ी, विक्रम सिंह खाती, राजेंद्र चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें