फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी को भेजी गई 124 और शिक्षकों की पत्रावलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत। जिले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में तैनात कतिपय शिक्षक-शिक्षिकाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच में तेजी आ गई है। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को 124 पत्रावलियां पिछले सप्ताह भेजी गई है। इससे पूर्व 137 शिक्षकों के संदिग्ध शैक्षिक प्रमाण पत्रों का ब्यौरा सितंबर के शुरू में एसआईटी को भेजा जा चुका है।

प्रारंभिक शिक्षा में कई शिक्षकों के फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की भनक लगने के बाद शासन ने एसआईटी जांच के आदेश दिए थे। विभागीय अधिकारियों ने तत्काल संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं के शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों को तलब किया गया। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में संदिग्ध शिक्षकों के साथ ही अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के मूल शैक्षिक और प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों का ब्यौरा जांच के लिए गठित एसआईटी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें शिक्षकों के समस्त शैक्षिक, प्रशिक्षण, जाति एवं स्थाई, मूल निवास, दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के साथ ही अन्य अभिलेखों की स्व हस्ताक्षरित प्रतियां उपलब्ध हैं। शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए गठित एसआईटी का नेतृत्व अपराध अनुसंधान शाखा हल्द्वानी के पावन स्वरूप कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें