सावन के पहले सोमवार को जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट में श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार को पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही लोगों का बालेश्वर महादेव मंदिर, नागनाथ मंदिर, गोलज्यू मंदिर, डिप्टेश्वर, क्रांतेश्वर, तारकेश्वर, हरेश्वर, गोरखनाथ आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। लोहाघाट नगर के प्रसिद्ध शिवालय मंदिर की ओर आने का क्रम शुरू हो गया था। लोगों ने उपवास रखकर शिव शक्ति में जलाभिषेक कर भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिन भर लोगों का मंदिर की ओर आने का क्रम जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मानेश्वर, रामेश्वर, पंचेश्वर, रेगडू के शिव मंदिर, सुंई के आदित्य महादेव मंदिर, हरेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी।