फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले के चार ब्लॉकों में एलटी के 144 पद रिक्त

Wed, 15 Oct 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विकासखंड चंपावत, पाटी, लोहाघाट, बाराकोट के विद्यालयों में एलटी शिक्षकों के 144 पद रिक्त चल रहे हैं। कुछ पदों पर अतिथि शिक्षक तैनात हैं। स्थाई एलटी शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। जिले में कुल एलटी के 769 पद हैं। इनमें से 625 पदाें पर शिक्षक कार्यरत हैं। 144 पद अभी रिक्त चल रहे हैं। इन रिक्त पदों पर अभी के समय 58 अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें सामान्य के 691 पद हैं। इनमें 565 पदों पर शिक्षक कार्यरत हैं। 126 पद अभी भी रिक्त चल रहे हैं। महिला वर्ग के कुल 78 पद हैं और 18 पद रिक्त हैं। विद्यालय में शिक्षक न होने से पाठ्यक्रम सहित कक्षा व्यवस्थाओं पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में जिले में अधिकतर एलटी के पद भरे हुए हैं। कुछ ही पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। नई नियुक्तियों के बाद ग्रामीण सहित जिले के सभी स्कूलों में रिक्त चल रहे पद भरे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें