फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: धनतेरस और दीपावली पर बाजार में रहेगी वाहनों के आवागमन पर रोक

Wed, 15 Oct 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। दीपावली पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस ने लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीओ वंदना वर्मा की अध्यक्षता और थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के संचालन में कोतवाली में हुई बैठक में तय किया कि पटाखे की दुकानें पूर्णागिरि इंटर काॅलेज प्रांगण में लगाई जाएंगी। दीपावली पर्व तक व्यापारियों का सामान लाने वाले वाहनों का दिन में बाजार में प्रवेश पर रोक रहेगी। दुकानों के आगे अतिक्रमण नहीं किया जाएगा। फेरी वाले एक निश्चित स्थान पर सामान बेचेंगे वे बाजार में सामान बेचने के लिए नहीं घूमेंगे। धनतेरस और दीपावली के दिन बाजार में वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। पुलिस यातायात कंट्रोल करने के साथ ही सादे कपड़ों में टप्पेबाजों, जेबकतरों और आपराधिक तत्वों पर नजर रखेगी। लोगों ने स्मैक और मादक पदार्थों की बरामदगी पर पुलिस को बधाई दी। कहा कि कुछ लोग स्मैक की होम डिलीवरी कर रहे हैं और इस पर नियंत्रण लगाया जाना चाहिए। वहां पर नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें