फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बेहोश मिली महिला यात्री, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पीलीभीत से टनकपुर पहुंची टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस में महिला यात्री बेहोशी की हालत में मिली, जिसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। माना जा रहा है कि महिला को जहरखुरान गिरोह ने शिकार बनाया है।
विज्ञापन


जीआरपी ने महिला के बेटे को सूचना दे दी है। खबर लिखे जाने तक महिला को ठीक तरह से होश नहीं आ पाया था।
जीआरपी के जवान प्रहलाद सिंह राणा के मुताबिक शुक्रवार को एक महिला यात्री ट्रेन में बेहोश पड़ी मिली।

सूचना पर उसे फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। महिला ने अपना नाम रजनी और दिल्ली से आने की बात बताई है।

उसने यह भी बताया कि बरेली में एक अनजान यात्री ने चाय पिलाई थी। जीआरपी जवान ने बताया कि महिला के पास मिले मोबाइल नंबर पर उसके बेटे को घटना की सूचना दे दी गई है। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी के मुताबिक महिला के जहरखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका है। बहरहाल उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें