फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव दुर्गा के रूप में हुआ कन्याओं का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। चैत्र माह की नवमी के मौके पर शनिवार को देवी पूजन हुआ। इस दौरान लोगों ने नव दुर्गा के रूप में कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिरों में भी काफी भीड़ रही। लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगीं।
विज्ञापन


चंपावत के हिंग्लादेवी मंदिर, बालेश्वर, लोहाघाट के ऋषेश्वर मंदिर, मां बाराही धाम देवीधुरा, देवीधार, मानेश्वर, पंचेश्वर, फटकशिला, शीला देवी, वरदायनी, चमू देवता मंदिर, रेगड़ू के शिव मंदिर, आदित्य महादेव मंदिर, झूमाधुरी आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। लोगों ने घरों में कन्या पूजन कर अपना उपवास तोड़ा। उन्होंने कन्याओं का पूजन करने के साथ उन्हें पकवान खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें