लोहाघाट (चंपावत)। मानव सेवा उत्थान समिति लोहाघाट शाखा की ओर से विकास खंड बाराकोट के रेगड़ू और लोहाघाट के डैंसली गांव में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पिथौरागढ़ से आए विद्वान संतों ने अपने ओजस्वी विचारों से वातावरण भक्तिभाव में सराबोर कर दिया।
हंस मोक्ष आश्रम पिथौरागढ़ से आए विद्वान संत स्वामी जतनानंद महाराज ने समाज में अध्यात्म ज्ञान का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। इस मौके पर ललित मोहन पांडेय ने माया से डरो भाई माया मार डालेगी, भक्ति करो भाई भक्ति काम आएगी भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्याधर बगौली, शिवराज सिंह, नारायण सिंह, हरीश चंद्र, ललित खर्कवाल, श्याम सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद थे।