पाटी (चंपावत)। रीजनल आउटरीच ब्यूरो की पहल पर आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों ने पाटी में नाटकों, गायन और नृत्य के जरिए बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश दिया। दल नायक मोहन पांडे के नेतृत्व में कलाकारों ने मेरी चेली मेरो अभिमान, बेटी नि मार दाज्यू गर्भ भीतर, भौजी गर्भ भीतर आदि लोक गीतों के जरिए लोगों को जागरूक किया।
कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिए बेटी के सम्मान और आज के युग में बेटियों की भूमिका को बताया। कलाकारों ने लोगों को कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ दिलाते हुए, अन्य लोगों को इसके लिए जागरूक करने पर जोर दिया। इस अवसर पर तनुजा वर्मा, सुभद्रा वर्मा, बिंद्रा बिष्ट, गिरीश, पवन, जगदीश, कमल, रेनू, सुनीता, खुशबू , शोबन सिह मौनी, बहादुर मेहता, दीपक भट्ट, ललित पाटनी, रजत मौनी, प्रवीन सिंह, निखिलेश गहतोड़ी , सागर पाटनी, नैन सिंह, चतुर सिह, विरेंद्र लडवाल मौजूद थे।