फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचआरएम कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के बैनर तले चंपावत जिले के एनएचआरएम के संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. मुकेश तड़ागी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के माध्यम से उनकी मांग पूरी नहीं करने पर रोष जताया। उन्होंने मानव संसाधन नीति लागू करने, ठेकेदारी प्रक्रिया को समाप्त करने, मानदेय विसंगति और बोनस दिए जाने की मांग उठाई।

इस मौके पर प्रेम थ्वाल, डॉ.स्वस्तिका जोशी, उमेद बसेड़ा, हरीश पांडेय, राकेश पंत, सीमा बिष्ट, खिलानंद थ्वाल, सावित्री, विनोद जोशी, सनी कुमार, दीपक बोहरा, मोहित मुरारी, प्रदीप कार्की, बबीता, ललिता, तनुजा, श्रीकांत, उमेश, मनोज मेहता, अनिता भट्ट, चंद्रमोहन, शिवप्रसाद उपाध्याय समेत चारों विकासखंडों के संविदा कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें