फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर बाघ पकड़ने को वन विभाग ने साधी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा रेंज के द्वान बीट में बाघ द्वारा छीनीगोठ के युवक को निवाला बनाने की घटना के बाद बाघ पकड़ने की तैयारी में लगे वन विभाग ने जंगल में अब तक पिंजरा नहीं लगाया है।
विज्ञापन


वहीं घटना स्थल के आसपास लगाए गए सीसी कैमरों की रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं की है। इससे ग्रामीणों में खासा रोष है।

23 नवंबर को शारदा रेंज के जंगल में जलौनी लकड़ी लेने गए छीनीगोठ निवासी किशन राम (23) को बाघ ने मार डाला था।
इसके बाद वन विभाग हमलावर बाघ की पहचान कर उसे पकड़ने की तैयारी में जुट गया, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत होने के बाद अब विभाग ने भी चुप्पी साध ली है।

वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार का कहना है कि हमलावर बाघ की पहचान कर उसे पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से अनुमति मांगने को पत्र लिखा गया है, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें