फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन दरोगा और वन रक्षकों को दिए वनों की सुरक्षा के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में सोमवार को वन दरोगा और वन रक्षकों को वनों को सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई। इसमें चंपावत के विभिन्न रेंजों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में वनों में अवैध रूप से हो रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


प्रशिक्षण प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट की अध्यक्षता में दिया गया। उन्होंने वन दरोगा, वन रक्षकों को वनों को सुरक्षित रखने के लिए मनोयोग के साथ जंगलों में गश्त करने को कहा। आगामी फायर सीजन को लेकर फील्ड कर्मचारियों से चर्चाएं की। वन क्षेत्राधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी ने वन कर्मचारियों को वन्य जीवों की सुरक्षा, जंगलों में शिकार, वनों में लोगों के माध्यम से किए जा रहे अतिक्रमण को रोकने के निर्देश दिए।

डीएफओ ने गांव-गांव में जाकर जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को फायर लाइन साफ करने की जानकारी समय-समय में देने को कहा। वहां वन दरोगा पुष्कर सिंह, हरीश भट्ट, वन रक्षक प्रकाश गोस्वामी, करम सिंह, नवीन वर्मा समेत देवीधुरा, भिंगराड़ा लोहाघाट, काली कुमाऊ के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें