टनकपुर (चंपावत)। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने नेपाल से लगी सीमा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि इन दिनों शारदा का जल स्तर कम होने से सीमा पार से तस्करी की आशंका ज्यादा बनी रहती है।
उन्होंने एसएसबी के साथ ही पुलिस को भी सीमा पर दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वालों की सघन चेकिंग करने को कहा। एसपी गुंज्याल ने टनकपुर बैराज से ब्रह्मदेव तक निर्मित हो रही भारत-नेपाल सीसी रोड भी देखी। इस मौके पर सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, उप निरीक्षक विक्रम सिंह आदि पुलिस अधिकारी मौजूद थे।