टनकपुर (चंपावत)। अंतरविद्यालयी क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता से जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 वर्ग के मुकाबले हुए।
खेल समन्वयक एसपी यादव ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग में सेंट फ्रांसिस स्कूल के रोहन बिष्ट, एमडीएम स्कूल के आयुष सिंह महर, दयानंद इंटर कॉलेज के सागर सिंह बिष्ट का चयन हुआ है।
अंडर-17 आयु वर्ग में दयानंद इंटर कॉलेज के राहुल सिंह बोरा, राइंका के राकेश सिंह, करन कुमार, विवेकानंद विद्या मंदिर के मनोज बोहरा, राइंका सैलानीगोठ के अनस रजा, अदनान अली, आसिफ हुसैन, मो. कैफ, आकिब हुसैन, मो. सैफ, शारदा इंटर कॉलेज बनबसा के हिमांशु कोली, विशाल राजभर, मो. फैजल, शंकर सिंह गोबाड़ी का चयन हुआ है।
अंडर-19 आयु वर्ग में शारदा इंटर कॉलेज बनबसा के शुभम आर्या, पारस कुमार, सेंट फ्रांसिस स्कूल के लबीन हुसैन, अजय बिष्ट, कपिल सिंह, पारस सिंह, पवन सिंह, जीआईसी के मनोज बिष्ट, सुमित जुकरिया, विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रियांशु बोहरा, राइंका सैलानीगोठ के हेमंत चंद, मो. आकिब, मो. अवेश, मनीष जोशी चयनित हुए हैं। निर्णायक मंडल में व्यायाम शिक्षक ललित भट्ट, प्रकाश जोशी, कल्पना आर्या शामिल थे।