फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगोली गांव के पांच तोकों में छह दिनों से अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के मंगोली गांव के पांच तोकों में पिछले छह दिनों विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इससे परेशान ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से शीघ्र आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। आपूर्ति सुचारु न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्राम प्रधान चांद सिंह बोहरा, हरीश चंद्र पांडेय, शंकर दत्त पांडेय, सतीश पांडेय, लक्ष्मण सिंह रावत, निर्मल पांडेय, त्रिलोचन पांडेय, निर्मल, कमल किशोर का कहना है कि कुल्टांड, बगड़ी, मेल्टा, ढुंगा, बस्टानौली आदि तोकों में विगत चार मई से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। कई बार विद्युत कर्मियों से गांव की विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इन तोकों में करीब 25 परिवार रहते हैं। विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण जहां बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। लोगों को मोमबत्ती का सहारा लेकर रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र विद्युत व्यवस्था सुचारु नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अशोक कुंवर का कहना है कि गांव की विद्युत लाईन में खराबी आने की सूचना उन्हें बुधवार को मिली। उन्होंने बताया कि गांव की विद्युत लाईन में पेड़ गिरने से विद्युत व्यवस्था बाधित हुई थी, जिसे सुचारु किया जा रहा है। बुधवार की शाम तक सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें