फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगुने हुए वालिक प्राथमिक स्कूल में छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी विकासखंड के वालिक प्राथमिक विद्यालय में छात्र संख्या तेजी से बढ़ रही है। मौजूदा शिक्षा सत्र में 21 नए छात्रों ने यहां प्रवेश लिया है। छात्र संख्या में बढ़ोत्तरी की मुख्य वजह शैक्षिक गुणवत्ता है।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक उत्तमनाथ गोस्वामी का कहना है वालिक स्कूल में पिछले सत्र तक महज 11 छात्र थे, जो अब बढ़कर 32 हो गई है। ज्यादातर अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय की बेहतरीन शैक्षिक गुणवत्ता के चलते उन्होंने निजी स्कूलों से नाम कटा इस सरकारी स्कूल से जोड़ा। ग्राम प्रधान राजेंद्र बिष्ट, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत जोशी, विक्रम सिंह बिष्ट, डिगर सिंह, कुंवर सिंह, मोहन सिंह आदि ने प्रधानाध्यापक की पीठ थपथपाते हुए विद्यालय को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक पहल करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें