लोहाघाट (चंपावत)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस दौरान यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
शुक्रवार को मनोज मिश्रा के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि डिपो में सहायक मंडलीय प्रबंधक का पद रिक्त होने से कर्मचारियों को कार्य संचालन में काफी परेशानियां हो रही हैं। परिचालकों की कमी से कर्मियों को लगातार ड्यूटी देने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश जोशी, कोषाध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट और रवि शर्मा की देखरेख में यूनियन के चुनाव कराए गए। जिसमें सर्वसम्मति से रमेश मुरारी को अध्यक्ष, संतोष कुमार व महिपाल सिंह को उपाध्यक्ष, मनोज मिश्रा को मंत्री, कौस्तुब ओली, शंकर कार्की व दीपक सिंह को संयुक्त मंत्री, गजेंद्र द्विवेदी को संगठन मंत्री, संजीव चंद को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पुरुषोत्तम जोशी, मुकेश चंद्र, चंद्रशेखर ओली, जगदीश सिंह, शेर सिंह, त्रिलोचन मुरारी, जाकिर अली, किशन सिंह, रवींद्र जोशी, आत्म प्रकाश, कुंदन सिंह, चरण सिंह राणा, महेश जोशी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।