चंपावत। मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने बाराकोट ब्लॉक के रैघाड़ी में ग्राम प्रधान की नकली मोहर और फर्जी हस्ताक्षरों से चेक भुनाने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने लोहाघाट के भूमि संरक्षण अधिकारी को मामले की जांच करने को कहा है। रैघाड़ी के ग्राम प्रधान प्रह्लाद की ओर से सीडीओ को दिए गए शिकायती पत्र में गांव के कुछ लोगों पर जलागम परियोजना के तहत टैंक निर्माण भुगतान के चेक को नकली मोहर और हस्ताक्षरों के जरिए भुनाने का आरोप लगाया गया था।