फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिला की पुत्री की शादी को दिए 85 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। देव भूमि समाज सेवी संगठन दुधौरी का गरीब और असहाय लोगों की मदद करने का सिलसिला जारी है। संगठन ने दूरस्थ बुड़हम गांव की एक विधवा महिला की पुत्री की शादी के लिए 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

संगठन के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि उनका संगठन बीते सात माह से गरीब और असहाय लोगों की सहायता करता आ रहा है। दुधौरी के रहने वाले दीवान सिंह बिष्ट वर्तमान में महाराष्ट्र के एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि संगठन ने इससे पूर्व बीमार महिला तारा देवी के इलाज के लिए 25 हजार रुपये की मदद भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संगठन से झालाकूड़ी, नौलापानी, बुड़हम और लोडियाल सेरा के तकरीबन 230 सदस्य जुड़े हुए हैं। ये सभी सदस्य आपस में धनराशि जमा कर लोगों की मदद करते हैं। संगठन के उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह चौहान, अशोक सिंह, भूप सिंह और नरेंद्र सिंह ने बताया कि दुधौरी में सवा दो लाख रुपये की लागत से मंदिर का निर्माण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें