फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज खेल मैदान में चल रही स्वामी विवेकानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में झूमाधुरी स्पोर्ट्स क्लब ने फर्त्याल इलेवन को 18 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।

बृहस्पतिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में झूमाधुरी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। जिसमें धीरज, प्रदीप ने 22-22, निर्मल ने 18 और राकेश ने 16 रन बनाए। फर्त्याल इलेवन की ओर से रवि ने तीन, संदीप और गिरीश ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी फर्त्याल इलेवन की टीम निर्मल की घातक गेंदबाजी के सामने 120 रनों में सिमट गई। जिसमें पारस ने 25, अनिल ने 19 और किरन ने 13 रन बनाए। झूमाधुरी के निर्मल ने चार, अमित और प्रदीप ने दो-दो विकेट लिए। विजेता टीम के निर्मल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। अंपायर सरू करायत व पंकज थे। मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र अधिकारी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें