फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंचनपुर में सभी सीटों पर वामदल गठबंधन विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में हुए प्रतिनिधि और प्रदेश सभा चुनाव में बनबसा सीमा से सटे कंचनपुर क्षेत्र संख्या तीन में सभी परिणाम वाम गठबंधन के पक्ष में आए हैं। क्षेत्र संख्या तीन में प्रतिनिधि सभा (सांसद) की तीन और प्रदेश सभा (विधायक) की छह सीटों पर वाम गठबंधन साझा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

नेपाल के कंचनपुर जिले के क्षेत्र संख्या 3 में प्रतिनिधि सभा के लिए तीन सीटों पर चुनाव हुए। इनमें क्रम संख्या एक में सीपीएम माओवादी केंद्र की बीना मगर (38467 मत) ने नेपाल कांग्रेस के दीवान सिंह बिष्ट (19210 मत) को हराया। सीट संख्या दो पर सीपीएन एमाले के नर बहादुर धामी (33220 मत) ने नेपाल कांग्रेस के एनपी सौंद (24893 मत) को, सीट संख्या तीन पर सीपीएम एमाले के दीपक प्रकाश भट्ट (26364 मत) ने नेपाल कांग्रेस के रमेश लेखक (26106 मत) को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सभा के चुनाव में सीट संख्या एक पर सीपीएन एमाले के तारा लामा (20014 मत) ने नेपाल कांग्रेस के गोपाल गुरुंग (9290 मत) को, सीट संख्या दो पर सीपीएन एमाले के कुलबीर चौधरी (16158 मत) ने नेपाल कांग्रेस के रामलाल (10223 मत) को , सीट संख्या तीन पर सीपीएम माओवादी केंद्र के महेश दत्त (17672 मत) ने नेपाल कांग्रेस के पुष्कर राज ओझा (12462 मत) को पराजित किया। सीट संख्या चार पर सीपीएन एमाले के लाल बहादुर खड़का (16385 मत) ने नेपाल कांग्रेस के बहादुर थापा (11851 मत) को, सीट संख्या पांच पर सीपीएम एमाले के प्रकाश रावत (12851 मत) ने नेपाल कांग्रेस के यज्ञराज जोशी (12753 मत) को और सीट संख्या छह पर माओवादी केंद्र के मन बहादुर सुनार (13700 मत) ने नेपाल कांग्रेस के बल बहादुर (13537 मत) को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें