फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश फर्त्याल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोलीढेक निवासी राकेश फर्त्याल ने ईमानदारी की शानदार मिसाल पेश की है। उन्हें शनिवार को चंपावत बाजार में सड़क में एक पर्स गिरा पड़ा मिला। जिसमें 15 हजार रुपये और मोबाइल की दो चिप थीं। राकेश ने चंपावत बाजार में कई जगह पूछा, लेकिन किसी ने भी पर्स खोने की बात नहीं कही। वे लोहाघाट आ गए और पर्स को स्टेशन बाजार स्थित दानू पीसीओ में रख दिया।
विज्ञापन


इस बीच चंपावत बाजार में पहुंच पर्स मालिक ने कई जगह पूछताछ की, तो दुकानदारों ने बताया कि पर्स के संबंध में लोहाघाट के राकेश फर्त्याल पूछताछ कर रहे थे। पर्स खोने से परेशान चौड़ाख्याली बिरगुल निवासी महेश चंद्र जोशी पुत्र लक्ष्मीदत्त जोशी लोहाघाट पहुंचे। पता चला कि पर्स दानू पीसीओ में रखा है। पीसीओ के स्वामी दिनेश सुतेड़ी ने पर्स की सही पहचान बताए जाने पर राकेश बिष्ट, हितेश मुरारी, नवीन ओली, जगदीश भट्ट, अयूब, बबलू जोशी आदि के सामने महेश को पर्स दिया। पर्स वापस आने से गदगद महेश ने राकेश की ईमानदारी को सलाम करते हुए आभार जताया। महेश ने बताया कि पर्स में रखी 15 हजार रुपये की नगदी में से कुछ रकम चंपावत में रहने वाले भाई को देने के लिए ले जा रहे थे। पर्स गिरने के बाद वह परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें