लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करने वाले बाल वैज्ञानिकों और उनके मागदर्शक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
जीआईसी बापरू में प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए सम्मान समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विज्ञान ड्रामा की टीम, विज्ञान ड्रामा के मार्गदर्शक शिक्षक व बाराकोट ब्लाक के अकादमिक सदस्य भरत कुमार, व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में परिवहन एवं संचार विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मीनाक्षी और मागदर्शक शिक्षक राजेंद्र गड़कोटी को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यहां के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस मौके पर जगदीश अधिकारी, चंद्रप्रकाश गौतम, हरीश कलौनी, देवराम ओमरे, घनश्याम जोशी, प्रकाश उपाध्याय, नरेंद्र राम टम्टा, मनोहर लाल, आर्येंद्र गंगवार, कृष्ण चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।