फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकायों के चुनाव की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले में नगर निकायों के चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से कुछ महीनों बाद होने वाले नगरपालिका निर्वाचन को देखते हुए मतदाता सूचियों को पारदर्शी बनाने की पहल शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को पालिका परिषद में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए संगणकों, सुपरवाइजरों को एक दिनी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें एडीएम हेमंत वर्मा और सीडीओ एसएस बिष्ट ने मतदाता सूचियां तैयार करने का प्रशिक्षण दिया।

एडीएम ने कहा कि 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले तथा नगरपालिका क्षेत्र में निवास कर रहे किसी भी अर्ह मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से न छूटे। उन्होंने संगणकों, सुपरवाइजरों से कहा कि यह उनकी क्षमता व दक्षता को दर्शाएगा कि वे मतदाता सूचियों को कितना पारदर्शी एवं शत प्रतिशत लोगों को मतदाता सूची में स्थान दे सकते है। सीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का कार्य आठ नवंबर से 11 दिसंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके तहत प्रत्येक वार्ड के लिए संगणक एवं पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी चंपावत को निर्देश दिए कि नगरपालिका क्षेत्र का नजरिया नक्शा तैयार करने के साथ परिसीमन की प्रक्रिया भी समय रहते पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आयु, निवास की भ्रांति होने पर आधार कार्ड एवं स्कूल की जन्मतिथि को आधार मानें। प्रशिक्षण में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने कहा कि संगणकों के द्वारा तैयार सूची में पांच से दस फीसदी मतदाताओं की रैंडम जांच पर्यवेक्षकों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें