फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के भविष्य निधि के संपूर्ण ब्याज का भुगतान करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षकों के भविष्य निधि ब्याज का पूर्ण भुगतान किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में शिक्षक संगठन के एक शिष्टमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष रमेश सिंह देव और महामंत्री देवी दत्त जोशी के नेतृत्व में सीईओ से मिले शिष्टमंडल का कहना था कि वर्तमान में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को परिषदीय अवधि के ब्याज का पूर्ण भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों को कई वर्षों के ब्याज का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से जूनियर हाइस्कूलों में प्रधानाध्यापकों के स्वीकृत 92 पदों के सापेक्ष पदोन्नति किए जाने, शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ नियत समय में दिए जाने, जिले में कार्यरत शिक्षकों की पारदर्शी वरिष्ठता सूची बनाने और उसे सार्वजनिक करने तथा स्कूलों में लगन एवं निष्ठा से कार्य करने वाले शिक्षकों को विभाग से सम्मानित करने तथा राज्यपाल और राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने की मांगें प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ आरसी पुरोहित ने शिक्षकों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में शंकर सिंह धौनी, जगदीश सिंह तड़ागी, पान सिंह अधिकारी, पुष्कर नाथ, राम प्रसाद, सहदेव पुनेठा, राजू कुमार, महेश गिरि, त्रिलोक राम, हर्ष प्रदीप, अखिलेश ओली आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें