फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 14 प्रकरणों का निस्तारण, 254 लाख से अधिक की राशि सेटल

Sun, 21 Dec 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के एक निजी बरातघर में राष्ट्रीय जागरूकता अभियान मेरी पूंजी, मेरा अधिकार जिला स्तरीय जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर 14 खाता धारकों की 254.49 लाख की राशि सेटल की गई।
विज्ञापन

जिला अग्रणी बैंक की ओर से आयोजित कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेमा पांडेय, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष एडीएम केएन गोस्वामी, सभासद छतार वार्ड प्रेमा चिलकोटी, क्षेत्रीय प्रबंधक पिथौरागढ़ कवि, मुख्य प्रबंधक एलएसबीसी राजेंद्र कुमार, आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठानी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक काे 23 लाख से अधिक का चेक दिया गया। खाता धारक भारती पांडे को दो लाख से अधिक का चेक दिया गया। एसबीआई ने सात, डीसीबी ने पांच, यूजीबी और एनबीएल ने एक-एक लाभार्थियों को दावे के चेक वितरित किए।
लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल ने बताया कि चंपावत में नौ करोड़ से अधिक की राशि का सेटलमेंट किया जाना है। अब तक जिले के विभिन्न स्थानों के 37 लाख से अधिक के दावों के चेक दिए जा चुके हैं। वहां डीडीएम नाबार्ड स्वाती कार्की, अधिवक्ता गौरव पांडे, जनार्दन चिलकोटी, एसबीआई के भरत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें