फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: काली नदी की तेज धारा को चीर कर 136 राफ्टर दिखाएंगे दम

Wed, 15 Jan 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार जिले के टनकपुर के काली नदी में राफ्टिंग के डेमो को लेकर तैयारी तेज हो गई। बुधवार को भी स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने डेमो के प्रारंभिक प्वाइंट चरण मंदिर से अंतिम प्वाइंट बूम तक का जायजा लिया। साथ ही सड़क और रास्ते का निरीक्षण किया। स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि रास्तों का मरम्मत कार्य चल रहा है। इसकी मौखिक सूचना विभाग को दे दी है। डेमो प्रतियोगिता में 136 राफ्टर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनोंं एसडीएम आकाश जोशी ने लोनिवि पीआईयू को सड़क मरम्मत के लिए कहा था। स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा ने फुटबाल कोच गौरव खोलिया के साथ बुधवार को आयोजन स्थल का जायजा लिया। स्टेडियम प्रभारी ने बताया कि अभी चरण मंदिर पास रास्ते की मरम्मत आदि का कार्य चल रहा है। ब्रह्मकुंड, काकड़ी घाट और बूम मंदिर के पास भी कार्य भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें