फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडो पोखिलो-आफी देखिलो

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रथम चरण के मतदान के बाद सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों में अब प्रत्याशियों की हार जीत की कयासबाजी तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर सक्रिय अधिकतर प्रत्याशी समर्थकों का दावा है कि 23 मई को होने वाली मतगणना के बाद उनका समर्थक प्रत्याशी ही जीत हासिल करेगा। अपने-अपने दावों के समर्थन में समर्थकों की ओर से जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में पड़े वोटों को लेकर परिणाम जारी किए जा रहे हैं। समर्थकों के बीच बहस लंबी खिंचने के बाद लोग कुमाऊंनी भाषा में प्रसिद्ध लोकोक्ति मुंडो पोखिलो-आफी देखिलो कह कर अपनी खीज मिटा रहे हैं।
विज्ञापन


इसका शाब्दिक अर्थ है कि मुंडो यानि कि मंडुवा जमीन पर गिरेगा तो वह अपनी विशेषता के कारण लोगों को अपने आप ही दिख जाएगा। अब चुनाव का परिणाम किस पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में जाएगा यह तो मतगणना के दिन स्पष्ट हो ही जाएगा लेकिन तब तक प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर रोचक जंग छिड़ी हुई है।

यही नहीं कम मतदान प्रतिशत को भी अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जाने के दावे किए जा रहे हैं। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान होने पर प्रत्याशियों और समर्थकों को चुनाव परिणाम जानने के लिए 23 मई तक लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। परिणाम जानने के लिए प्रत्याशियों के साथ प्रत्याशी समर्थकों की बैचेनी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से ले रहे फीड बैक
चंपावत। विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों के समर्थकों की ओर से चुनाव डद्मूटी में लगे कर्मचारियों से भी संबंधित मतदान केंद्र में पोलिंग का फीड बैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें