फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में शिक्षक के घर में घुसा घायल घुरड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के ग्यालीसिरान में एक शिक्षक के घर में घायल घुरड़ घुस गया। वन विभाग को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने घुरड़ को पकड़कर पशु चिकित्सालय पहुंचाया। पशु चिकित्सक डॉ. जेपी यादव ने घायल घुरड़ का इलाज किया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जंगल से भटककर घुरड़ आबादी वाले स्थानों पर पहुंच गया। घुरड़ पर कुत्तों की नजर पड़ते ही वे पीछे पड़ गए। कुत्तों ने घुरड़ को पकड़ने की कोशिश की। घुरड़ के शरीर में कुत्तों के दांत के निशान भी लगे हैं।

पशु चिकित्सक के इलाज के बाद घुरड़ की हालत में सुधार है। वन दरोगा चतुर सिंह ने कहा कि घुरड़ हिंग्लादेवी जंगल से भटकता हुआ आबादी वाले स्थानों पर आ गया। कुत्तों की डर से वह ग्यालीसिरान में शिक्षक नीरज वर्मा के घर में घुस गया। घुरड़ को पकड़कर पशु चिकित्सालय में उपचार कर रेंज कार्यालय में रखा गया है, जहां घुरड़ का उपचार किया जा रहा है। जल्द ही घुरड़ को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन रक्षक हरीश चंद्र, घनश्याम जोशी, दिनेश चंद्र आदि ने घुरड़ को पकड़कर रेंज कार्यालय पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें