फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि और उद्यान विभाग ने दिया किसानों को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कृषि और उद्यान विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि प्रसार एवं प्रौद्योगिकी मिशन (आत्मा परियोजना) के तहत शनिवार को किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। तिलौन गांव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में किसानों की आमदनी बढ़ाए जाने के लिए सरकार की ओर से लागू विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।
विज्ञापन


प्रगतिशील किसान कैलाश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में बताया गया कि आत्मा परियोजना के तहत उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले किसानों को किसान भूषण पुरस्कार प्रदान किया जाता है। उद्यान विभाग के दिनेश बिष्ट ने स्थानीय फलों, सब्जियों से अचार, जैम, जैली, मुरब्बा बनाने का प्रशिक्षण दिया। भैरव सिंह की ओर से किसानों को बीज बांटे गए। ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक अजय चौकरायत ने संचालन किया। कार्यक्रम में जगदीश पुनेठा, बसंती देवी, भावना पांडेय, चंद्रशेखर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें