चंपावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का 55वां स्थापना दिवस यहां पांचवीं वाहिनी में धूमधाम से मना।
कार्यवाहक कमांडेंट हरेंद्र सिंह बेलवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एसएसबी के नेपाल से लगी सीमा की चौकसी और अन्य बहादुरी भरे कार्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर सांस्कृतिक और खेलकूद के कार्यक्रम हुए। संदीक्षा परिवार की महिलाओं की म्यूजिकल चेयर में वंदना प्रथम, बीना तोमर द्वितीय, नीलम शर्मा तृतीय रहीं।
जवानों के तंबोले खेल में मुख्य आरक्षी सुभाष कुमार विजेता रहे। पांच साल तक के बच्चों की जलेबी रेस में हेमाक्षी, अवनी और विदांश प्रथम तीन स्थानों पर रहे। पांच से दस साल की उम्र की जलेबी रेस में प्रत्युष, अभिनव यादव और अत्सीफा विजयी रहे। इस मौके पर सहायक कमांडेंट (संचार) नितिन शर्मा के अलावा संदीक्षा परिवार और वाहिनी के तमाम जवानों ने हिस्सा लिया।