फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान हाल मिली युवती रीड्स संस्था को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। परेशान हालत में बनबसा में घूमती मिली एक युवती को स्थानीय दुकानदारों ने महिला उत्थान में लगी संस्था रीड्स के सुपुर्द कर दिया। संस्था कर्मियों ने युवती को रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में पहुंचा दिया है। अब संस्था उसके परिजनों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बनबसा एनएचएआई किनारे आनंदपुर गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक युवती परेशान हालत में घूम रही थी। इस पर व्यवसायी राजेंद्र नाथ उर्फ राजू नाथ और नेपाली होटल स्वामी जगदीश चंद जगीरा ने उसकी परेशानी के बारे में पूछा तो वह घबरा गई। इस पर उन्होंने रीड्स संस्था के समन्वयक को युवती के बारे बताया। संस्था की महिला कार्यकर्ता बस अड्डे पहुंचीं और युवती को संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र ले गईं। युवती ने अपने को यूपी के खीरी का निवासी बताया।

उसने घर से परेशान होकर गृहत्याग करना बताया। कहा कि काम की तलाश में वह भटकते हुए बनबसा पहुंच गई। अनजान जगह देखकर वह परेशान थी। संस्था के परियोजना निदेशक जनक चंद ने पुलिस को युवती के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें