फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व. अबुल कलाम आजाद का जन्म दिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। केवि-दो में देश के पहले शिक्षा मंत्री स्व. अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन


एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन स्थित केंद्रीय विद्यालय-दो में स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व. अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी प्राचार्य एचपी वर्मा ने स्व. आजाद के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में स्व. आजाद के किए गए कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर छात्राओं ने ईश वंदना के साथ ही प्रार्थना की। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देश के पहले शिक्षा मंत्री के बताए मार्ग पर चलकर सुयोग्य नागरिक बनने का संकल्प लिया। कक्षा दसवीं के छात्र हर्षवर्धन सिंह रावत और सुयश गहतोड़ी ने स्व. आजाद के जीनवृत्त पर प्रकाश डाला। शिक्षक श्याम लाल, मोहम्मद मुदस्सिर, आनंद मिश्रा, बीके पुष्कर आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें