फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों से बढ़ा लोगों का सिरदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में नशेड़ी और अराजक तत्व दिन-दहाड़े आतंक मचा रहे हैं। कई बार वह झगड़ा भी करते हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उनका कहना है कि शराबी क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे तत्वों पर जल्द लगाम लगाई जाए।
विज्ञापन


नशेड़ी शिव पार्क, मायावती रोड़, शिवालय मंदिर के पास जंगलों, पीजी कॉलेज, मेलकुना, तोलान आदि जगहों में डेरा जमाए रहते हैं। इसके चलते महिलाओं, छात्राओं को वहां से आवाजाही करने में विशेष परेशानी होती है। नागरिकों का कहना है कि ऐसे तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण नशेड़ी बेखौफ हैं।

अराजक तत्व जगह-जगह शराब, बीयर की खाली बोतलें फेंकने के साथ उन्हें फोड़ते भी हैं जिससे लोगों की मुसीबतें और बढ़ती है। डैंसली के कैलाश राय, शिवराज बिष्ट, चौड़ी के आनंद राय, भुमलाई के पूर्व प्रधान लालमणि राय, नरेश चंद्र राय, कुलदीप राय, मनोज राय, जगदीश राय, नवल राय, कमल राय, आदि ने इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि पुलिस इन इलाकों के लिए विशेष गश्त टीम बनाकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें