चंपावत। नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर होने वाले समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने राज्य निर्वाचन आयोग से दिशा-निर्देश मांगे हैं।
इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने आयोग को पत्र भेजा है। बताया गया कि आयोग से अनुमति मिलने के बाद ही स्थापना दिवस के कार्यक्रम कराए जाएंगे।
डीएम ने कहा कि नगर निकाय चुनाव आचार संहिता के चलते राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लेकर असमंजस हैं। प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर चुनाव आयोग को पत्र भेजा गया हैं। डीएम ने बताया कि आयोग की अनुमति के बाद ही ये कार्यक्रम कराए जाएंगे। नौ नवंबर को ही चंपावत में निर्मित रोडवेज बस स्टेशन का उद्घाटन भी होना था, जिसे लेकर अब संशय है।