फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग में महक बिखेरेगी महक वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की कक्षा नौ की छात्रा महक वर्मा ने योग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। प्राचार्या बीनू जैन ने बताया कि बिहार के किशनगंज में 20 से 22 अक्तूबर तक हुई राष्ट्रीय नवोदय विद्यालय की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए भी हुआ है। बाराकोट की रहने वाली महक के स्वर्णकार पिता हरीश वर्मा और आंगनबाड़ी वर्कर मां दमयंती वर्मा बताती हैं कि 21 जून 2015 से शुरू अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से प्रेरित होकर महक ने योगाभ्यास शुरू किया था और अब वह चक्रासन, वक्रासन, पश्चिमोतासन, हलासन सहित कई कठिन योगों में सिद्धहस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें