फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघा बार्डर के दीदार करेंगे खेतगांव के 30 छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सीमांत तहसील धारचूला के खेतगांव के जीआईसी के 30 छात्र-छात्राएं भारत-पाक स्थित बाघा सीमा के दीदार करेंगे। छमनियांचौड़ स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी बच्चों को घूमने का यह मौका दे रही है।
विज्ञापन


कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि यह दस दिनी शैक्षिक भ्रमण 14 अक्तूबर से शुरू होगा। बाघा बॉर्डर के अलावा छात्र दिल्ली और अमृतसर के भी ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करेंगे। अभियान का समापन बरेली में होगा।
आईटीबीपी के क्षेत्रीय मुख्यालय बरेली के उप महानिरीक्षक एपीएस निंबाडिया के दिशा-निर्देशन में छात्रों को दूसरे राज्यों का भ्रमण करा संस्कृति, रहन-सहन आदि से रूबरू कराने की शुरुआत की गई है। सहायक सेनानी विनोद भाटी ने बताया कि 36वीं वाहिनी इस तरह का आयोजन पहली बार कर रही है। भ्रमण में खेतगांव के आठवीं से ग्यारहवीं तक के 15 छात्र और 15 छात्राएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें