फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम नवरात्र से होगा दस दिनी दुर्गा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। यहां गोरखा नगर में होने वाले 19वें दुर्गा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव को लेकर सोमवार को जनमिलन केंद्र में संरक्षक श्यामू गोरखा की अध्यक्षता, शेखर गोरखा के संचालन में हुई बैठक में तय किया गया कि प्रथम नवरात्र से दस दिनी दुर्गा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


महोत्सव के दौरान खेलकूद, बौद्धिक, शैक्षिक प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शेखर ने बताया कि महोत्सव के दौरान नगर क्षेत्र में मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। कहा कि व्यवस्थाओं के लिए शीघ्र ही एक शिष्टमंडल डीएम और पुलिस अधीक्षक से मिलेगा। बैठक में विपिन गोरखा, सचिन गोरखा, शरद गोरखा, आकाश गोरखा, मनोज, रजत, पवन, भुवन बहादुर, मुकेश, रिंकू, विक्की, रोशन, महेश, अर्पित, रवि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें