फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगा मुख्यालय की सड़कों में सुधारीकरण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में सड़कों की दशा सुधारने की कवायद तेज हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड ने सड़क सुधारने के लिए 31 करोड़ का संशोधित आंगणन तैयार किया है। इसे महीने के अंत तक शासन को भेज दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था एनएच को 2019-20 की वार्षिक योजना में सड़कों के सुधारीकरण कार्य को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था ने सड़क पर डामरीकरण, नालियां और पैदल चलने वाली पट्टियों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था जिसे सालभर बाद भी स्वीकृति नहीं मिल पाई। अब कार्यदायी संस्था ने अगली वार्षिक योजना के तहत 31 करोड़ का संशोधित आंगणन तैयार किया है। स्वीकृति मिलने के बाद चंपावत बाजार में जगह-जगह टूटी सड़क, नालियां, पैदल पट्टियों समेत चौड़ीकरण का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2019-2020 की वार्षिक योजना में 31 करोड़ का संशोधित आंगणन तैयार कर सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
- एलडी मथेला, ईई, एनएन लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें