फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल का महेंद्रनगर बंद रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। किशोरी की दुराचार के बाद हत्या की गुत्थी नहीं सुलझने पर शनिवार को नेपाल के विभिन्न संगठनों ने महेंद्रनगर में बंद रखा। नेपाली संगठनों ने भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश पर भी रोक लगा दी। इस पर भारतीय प्रशासन ने भी भारतीय नागरिकों और वाहनों को नेपाल जाने से रोका। नेपाल बंद का असर भारतीय कारोबार और बाजार पर दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


बनबसा से सटे नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में विभिन्न विद्यार्थी संगठनों ने बंद रखा। हालांकि, शनिवार को साप्ताहिक अवकाश होने से सरकारी कार्यालय एवं शिक्षण संस्थाओं में अवकाश था। बंद में लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि करीब डेढ़ माह पहले 26 जुलाई को महेंद्रनगर निवासी एक किशोरी की दुराचार के बाद हत्या की गई थी। वह अपनी सहपाठिनी के घर गई थी। जहां से घर नहीं लौटी। 27 जुलाई 2018 को उसका शव महेंद्रनगर में सुनसान जगह पर सड़क किनारे मिला था।

लोगों ने हत्यारोपी को पकड़ने को लेकर प्रदर्शन और उग्र आंदोलन तक किया था। इसमें पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत होने के साथ ही करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे। बाद में नेपाल सरकार और प्रशासन के हत्यारोपियों को जल्द पकड़ने के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी मान गए थे, लेकिन तय अवधि के बाद भी उक्त किशोरी के हत्यारोपियों को नहीं पकड़ने से नाराज छात्र संगठन और नागरिकों ने शनिवार को फिर से प्रदर्शन कर नेपाल बंद का एलान कर दिया। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि नेपाल में बंद के कारण भारतीय वाहनों और नागरिकों को नेपाल जाने से रोका गया है। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी को भी सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें