फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पुरानी मांगों को पूरा करो, फिर चलाएंगे सीएससी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसाइटी ने राशन डीलरों को मानदेय न देने तक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) केंद्रों का संचालन नहीं करने का एलान किया है। राशन डीलरों ने लंबे समय से मानदेय की मांग को सरकार द्वारा अनसुना किए जाने पर नाराजगी जताते हुए अदालत की शरण में जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोसाइटी के सचिव सलीम जावेद की अध्यक्षता, उपाध्यक्ष राजीव मुरारी के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि सरकार द्वारा राशन डीलरों को सीएससी खोलने के लिए कहा जा रहा है, मगर इसके लिए भी पूरे उपकरण नहीं दिए गए हैं।

संगठन ने खाद्यान्न गोदामों में धर्मकांटा लगाने, मानदेय न मिलने तक सीएससी का कोई कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। बैठक में राजेंद्र फर्त्याल, नारायण सिंह, सुमन माहरा, हरीश तिवारी, चंद्रमोहन जोशी, प्रकाश तिवारी, मोहन सिंह, शेखरानंद गड़कोटी, जोगा सिंह, हरीश चतुर्वेदी, नाथ सिंह, हरीश राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें