टनकपुर (चंपावत)। उफनाई शारदा ने अब सैलानीगोठ नईबस्ती गांव की ओर तेजी से कटाव शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
मौके पर पहुंचे भाजपाइयों की सूचना पर बुधवार को एनएचपीसी एवं सिंचाई विभाग के इंजीनियरों की टीम ने मौका मुआयना किया। एनएचपीसी के अधिकारियों ने कटाव की रोकथाम के लिए शीघ्र टेट्रापोट (सीसी से निर्मित त्रिभुजाकार पत्थर) डलवाने का आश्वासन दिया है।
खेतखेड़ा गांव की तर्ज पर अब शारदा ने सैलानीगोठ नईबस्ती की ओर कटाव शुरू किया है। बुधवार को भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश चंद हैसियत, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद एवं पूर्व जिपं सदस्य विमला सजवान ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति से विधायक कैलाश गहतोड़ी को अवगत कराया।
विधायक के निर्देश पर एनएचपीसी के मैनेजर सिविल गुलाब चंद्र चोरसिया एवं दिनेश जायसवाल के अलावा सिंचाई विभाग के एई आरके यादव, एई डीसी कांडपाल, जेई सतीश कुमार ने कटाव स्थल का निरीक्षण किया। इस दोरान प्रकाश राय, शांति देवी, रेखा तिवारी, गीता कार्की, लक्ष्मी द्विवेदी, पार्वती देवी आदि मौजूद थे। उधर, क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने डीएम और एनएचपीसी के महाप्रबंधक को कटाव की रोकथाम के लिए जल्द उपाय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खतरे वाले स्थलों को चिन्हित कर शीघ्र सुरक्षा उपाय करने को भी कहा है।
स मीटर दूर रह गई है।