फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण पत्र देकर कराटे खिलाड़ियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। ओम साईं नाथ मार्शल आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स एकेडमी बनबसा के बच्चों के कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र बांटे।
विज्ञापन


एक से चार फरवरी तक केरल में हुई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बनबसा के नितिन जोशी ने 13 वर्ष आयु और 40 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कमलेश राम ने 14 वर्ष आयु और 40 किलो भार वर्ग में रजत, 11 वर्ष आयु एवं 35 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली सोनिया को जु-जित्सु फेडरेशन द्वारा भेजे गए प्रमाण पत्र बांटे गए। इसके अलावा पिछले वर्ष 11 वर्ष आयु वर्ग और 35 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक लाने वाली सोनिया को भी प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। रविवार को ओम साईं नाथ मार्शल आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स एकेडमी बनबसा के अध्यक्ष मोनू ठाकुर की अध्यक्षता और कोच बलवंत सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में एकेडमी के पदाधिकारियों के अलावा सुधा बिष्ट, देवेंद्र चंद, विमला बिष्ट, मोहन बिष्ट, सतीश बिष्ट, अनिल चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



फोटो 22 टीएनपीबीएनबी 01 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें