चंपावत। ऊर्जा निगम द्वारा कराए जा रहे अनुरक्षण कार्य के चलते जिले के समूचे पर्वतीय क्षेत्र में रविवार को छह घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे लोगों का काफी परेशानी उठानी पड़ी।
रविवार को टनकपुर, बनबसा को छोड़कर जिले के पर्वतीय क्षेत्र में नौ बजे बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। इसका असर घरेलू कार्यों पर भी पड़ा। शाम को सवा तीन बजे आपूर्ति सुचारु हुई तब जाकर लोगों राहत की सांस ली। यूपीसीएल के चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि कंतागांव-लोहाघाट में 33 केवी लाइन के अनुरक्षण कार्य होने के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
पाटी में बत्ती गुल, मोबाइल नेटवर्क गायब
पाटी (चंपावत)। पाटी में रविवार को करीब नौ घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने के साथ-साथ बीएसएनएल की मोबाइल सेवा प्रभावित रही। विद्युत की आपूर्ति न होने से बीएसएनएल का एक्सचेंज भी ठप हो गया। बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉल ऑफिसर का कहना है कि बीते दो महीने से डीजल की कम आपूर्ति होने से दिक्कत हो रही है। बिजली न रहने पर हर वक्त जनरेटर चलाना संभव नहीं हो रहा है।