फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को आग नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर टनकपुर फायर सर्विस कर्मियों ने बनबसा पुलिस को आग नियंत्रण के साथ ही आग बुझाने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया। इन दिनों जंगलों में आग लगने की आशंका के तहत एसपी ने पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


थाने में अग्निशमन टनकपुर के प्रभारी एसआई श्याम सिंह और एलएसएम गोविंद राम ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आग पर नियंत्रण और आग बुझाने का प्रशिक्षण देने के साथ ही आग बुझाने के उपकरणों को संचालित करने के अलावा प्राथमिक उपचार करने के तरीके बताए। इस दौरान थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल, शारदा बैराज प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत, एसआई देवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, नैन राम विश्वकर्मा, राधिका भंडारी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें